scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतमहाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत, 6 लोगों की जान गई

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत, 6 लोगों की जान गई

महाराष्ट्र की राजनीति में भूकंप जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार छह लोगों की बुधवार को बारामती के निकट विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
January 27, 2026
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत, 6 लोगों की जान गई
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

महाराष्ट्र की राजनीति में भूकंप जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार छह लोगों की बुधवार को बारामती के निकट विमान दुर्घटना में मौत हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

अजित पवार मुंबई से बारामती अपनी जनसभा के लिए जा रहे थे, जहां जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों का दौर चल रहा है। सुबह नौ बजे के करीब लैंडिंग के दौरान उनका विमान कंट्रोल खो बैठा और जमीन से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिसमें पवार, दो क्रू सदस्य और तीन अन्य यात्री सवार थे।

दुर्घटनास्थल पर भारी धुआं और मलबा बिखरा नजर आया। स्थानीय लोग और राहत दल ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी व्यक्ति बच नहीं सका। पुणे पुलिस के अनुसार, तीन शवों को बारामती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

डीजीसीए की जांच टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जिसमें आपात सेवाएं और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में लैंडिंग गियर फेलियर या मौसम की भूमिका संदेह के घेरे में है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले और पवार परिवार दिल्ली से बारामती रवाना हो चुके हैं।

66 वर्षीय अजित पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शरद पवार के भतीजे थे। फडणवीस-शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मौत से महायुति सरकार और एनसीपी दोनों हिल गई हैं। पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250