भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुजरात और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11 बजे होटल ताज पहुंचेंगे। जहां वह 17 वे एयुएपी सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां उच्च शिक्षा में आदर्श बदलाव जीवन के लिए मूल्य विषय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन है। इसके बाद दोपहर 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे। शाम 6 बजे गांधीनगर जाएंगे। 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास जाएंगे जहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे गांधीनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। दिल्ली के “भारत मंडपम’’ में चल रहे 43 वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज समापन समारोह है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन किया गया है। सीएम इस व्यापार मेले में मध्यप्रदेश मंडप का अवलोकन करेंगे।
-Advertisement-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुजरात और दिल्ली के दौरे पर
लोक शक्ति एक न्यूज़ वेबसाइट है जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। हम राजनीति, समाज, और उद्योग जगत से जुड़े आम लोगों से साफ और सीधी बातें करते हैं। हमारा मकसद है आपको सही जानकारी सलाहकार बनाना।
न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें !
रोज़ाना ई-पेपर और मासिक मैगज़ीन के साथ ख़बरों से जुड़े रहें। अभी सब्सक्राइब करें!
© 2025 Lok Shakti. All Rights Reserved.