LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतज्योतिरादित्य सिंधिया महाकाल की शाही सवारी में शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया महाकाल की शाही सवारी में शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया भगवान महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए और उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। लाखों की भीड़ के बीच शाही सवारी निकाली गई। सिंधिया...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 17, 2025
ज्योतिरादित्य सिंधिया महाकाल की शाही सवारी में शामिल
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया भगवान महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए और उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। लाखों की भीड़ के बीच शाही सवारी निकाली गई। सिंधिया राजघराने के 14वें वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में उसी परंपरा का निर्वहन किया, जिसकी शुरुआत सिंधिया काल में हुई थी। 1732 में लगभग 300 साल पहले सिंधिया घराने के राणोंजी सिंधिया ने महाकालेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था, जिसके बाद 500 साल से बंद मंदिर को फिर से खोला गया और भगवान महाकाल की सवारी का क्रम शुरू हुआ। सिंहस्थ कुंभ की शुरुआत भी 500 वर्षों बाद की गई थी। उसी समय से मराठा साम्राज्य सिंधिया राज परिवार के किसी सदस्य का भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होने का क्रम शुरू हुआ, जिसे सिंधिया परिवार आज भी जारी रख रहा है। पहले इंदौर में आयोजित एमपीसीए एनुअल अवार्ड शो में भाग लेने के बाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और महान आर्यमन सिंधिया उज्जैन में शाही सवारी में शामिल हुए।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250