
झारखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में हल्की बारिश का अनुमान है, जिसके लिए कोई अलर्ट नहीं है। गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और बिहार में सक्रिय चक्रवात के कारण अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। रांची में 8 अगस्त को बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में गोड्डा (पत्थरगामा) में 170.2 मिमी, पाकुड़ में 81.4 मिमी, दुमका में 35.3 मिमी, लातेहार में 54 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी, बोकारो में 3 मिमी और रांची में 1 मिमी बारिश हुई।