
रांची: मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विभाग ने गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल और बिहार में सक्रिय चक्रवात के कारण अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। रांची में 8 अगस्त को बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश:
* गोड्डा (पत्थरगामा): 170.2 मिमी
* पाकुड़: 81.4 मिमी
* दुमका: 35.3 मिमी
* लातेहार: 54 मिमी
* मेदिनीनगर: 10 मिमी
* बोकारो: 3 मिमी
* रांची: 1 मिमी