
रांची में 2-3 अगस्त को हिंदू जागरण झारखंड की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। रविवार को वनवासी कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित समापन सत्र में विक्रम शर्मा को हिंदू जागरण, झारखंड प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया। यह घोषणा हिन्दू जागरण के राष्ट्रीय सह संगठक कमलेश सिंह ने की। इससे पहले ऋषि नाथ शाहदेव झारखंड के संयोजक और विक्रम शर्मा सह संयोजक थे। विक्रम शर्मा पिछले 12 सालों से संगठन में लगातार काम कर रहे थे। इस प्रांतीय बैठक में हिंदू जागरण के उतर-पूर्व और पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री सुमन कुमार, झारखंड-बिहार के संयोजक विनोद कुमार यादव पूरे समय उपस्थित रहे।