scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडरांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान और विशाखापट्टनम के इंदिरा गांधी जैविक उद्यान के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान सफल

रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान और विशाखापट्टनम के इंदिरा गांधी जैविक उद्यान के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान सफल

इंदिरा गांधी जैविक उद्यान के वाइल्ड डॉग (डोल), काला हंस, ग्रे पेलिकन, मॉनिटर लिज़र्ड, एलेक्जेंड्रीन पाराकीट एवं बार्न आउल लाये गये Ranchi भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची और इंदिरा गांधी जैविक उद्यान,...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
November 26, 2025
रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान और विशाखापट्टनम के इंदिरा गांधी जैविक उद्यान के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान सफल
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

इंदिरा गांधी जैविक उद्यान के वाइल्ड डॉग (डोल), काला हंस, ग्रे पेलिकन, मॉनिटर लिज़र्ड, एलेक्जेंड्रीन पाराकीट एवं बार्न आउल लाये गये Ranchi

भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची और इंदिरा गांधी जैविक उद्यान, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रक्रिया केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशानिर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रूप से की गई।कार्यक्रम के तहत भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची से हिमालयन काला भालू, स्पॉटेड डव, सिल्वर तीतर एवं घड़ियाल को विशाखापट्टनम भेजा गया। वहीं इंदिरा गांधी जैविक उद्यान से वाइल्ड डॉग (डोल), काला हंस, ग्रे पेलिकन, मॉनिटर लिज़र्ड, एलेक्जेंड्रीन पाराकीट एवं बार्न आउल को रांची लाया गया।भगवान बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक श्री जब्बर सिंह ने बताया कि जैविक उद्यान में नई प्रजातियों का आगमन जैव विविधता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है एवं इस आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य प्रजातियों की विविधता बढ़ाना, आनुवंशिक संतुलन को मजबूत करना और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में वैज्ञानिक सहयोग को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोगात्मक कार्यक्रम देश के विभिन्न जैविक उद्यानों के बीच अनुसंधान, संरक्षण और प्रबंधन की दिशा में प्रभावी योगदान देते हैं।इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक श्री अशोक कुमार सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश साहू, वनक्षेत्र पदाधिकारी श्रीमती गायत्री देवी, वरिष्ठ जीव विज्ञानी विवेकानंद कुमार, वनरक्षी श्री राकेश, श्री शशि भूषण, श्री मुकेश कुमार, श्रीमती मनीता कच्छप सहित उद्यान के पशुपालक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250