scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडरांची में मां और दो बच्चों की आत्महत्या: फ्लैट में लटके मिले शव, पुलिस जांच में जुटी

रांची में मां और दो बच्चों की आत्महत्या: फ्लैट में लटके मिले शव, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड की राजधानी रांची में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों ने आत्महत्या कर ली। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा रोड स्थित नागेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट में हुई।...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
August 2, 2025
रांची में मां और दो बच्चों की आत्महत्या: फ्लैट में लटके मिले शव, पुलिस जांच में जुटी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों ने आत्महत्या कर ली। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा रोड स्थित नागेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान संयुक्ता सिंह और उनके बच्चों के रूप में हुई है। संयुक्ता अपने पति से अलग रह रही थीं, और उनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद के अलावा आर्थिक संकट भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला के पति बच्चों के लिए सामान लेकर फ्लैट पहुंचे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां तीनों के शव फांसी के फंदे से लटक रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250