scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडरांची उपायुक्त का कड़ा रुख, लापरवाह अधिकारियों को थमाया शोकॉज

रांची उपायुक्त का कड़ा रुख, लापरवाह अधिकारियों को थमाया शोकॉज

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
April 7, 2026
रांची उपायुक्त का कड़ा रुख, लापरवाह अधिकारियों को थमाया शोकॉज
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगड़ी अंचल में एक ही जमीन के प्लॉट पर दाखिल-खारिज के मामले में विरोधाभासी निर्णय मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और अंचल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। संबंधित कर्मचारी के खिलाफ 48 घंटे के भीतर आरोप पत्र गठित करने का आदेश दिया गया है।

जनता दरबार में शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायतों पर भी उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लिया। एक छात्र को अंक पत्र के स्थान पर टीसी थमा देने के मामले में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा अधीक्षक को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, धोखाधड़ी के आरोपी एक शिक्षक का वेतन रोकने और जांच शुरू करने का आदेश भी पारित किया गया। उपायुक्त ने पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, अनुकंपा नियुक्ति और भूमि विवाद जैसे मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया, ताकि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250