
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नवनिर्वाचित महापौर गिरिडीह नगर निगम श्रीमती प्रमिला मेहरा ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार उपस्थित रहे।