scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडगुमला में मुठभेड़: तीन नक्सली ढेर, जिनमें इनामी भी शामिल

गुमला में मुठभेड़: तीन नक्सली ढेर, जिनमें इनामी भी शामिल

झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत, गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के जंगलों में बुधवार को एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
September 23, 2025
गुमला में मुठभेड़: तीन नक्सली ढेर, जिनमें इनामी भी शामिल
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत, गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के जंगलों में बुधवार को एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में दो सब-जोनल कमांडर थे, जिनकी पहचान लालू लोहार और छोटू उरांव के रूप में हुई है, जिन पर झारखंड सरकार ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। तीसरे नक्सली की पहचान सुजीत उरांव के रूप में हुई। पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था, जिसके दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीनों नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक AK-47 राइफल सहित तीन हथियार बरामद किए गए हैं। लालू लोहार लोहरदगा का और छोटू उरांव लातेहार का रहने वाला था। सुजीत उरांव भी लोहरदगा जिले का था। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि ऑपरेशन उनके नेतृत्व में चलाया गया और क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250