
रांची के उपायुक्त के जनता दरबार में एक नागरिक का भूमि म्यूटेशन कराने का लंबा इंतजार समाप्त हो गया। श्रीकांत तिवारी, जो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सेवानिवृत्त हैं, 2012 से नामकुम अंचल के तुपुदाना मौजा में अपनी 07 डिसिमल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए प्रयास कर रहे थे। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दस्तावेजों की जांच के बाद नामकुम अंचल अधिकारी को तुरंत फोन कर म्यूटेशन करने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से मात्र 10 मिनट में म्यूटेशन पूरा हो गया। भावुक श्रीकांत तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का आभार व्यक्त किया।