scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडमोहम्मद साहब पर विवादित पोस्ट: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

मोहम्मद साहब पर विवादित पोस्ट: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में रामकिंकर पांडे नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर मोहम्मद साहब से जुड़ी एक विवादित पोस्ट साझा करने के बाद शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया।...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
September 6, 2025
मोहम्मद साहब पर विवादित पोस्ट: मुस्लिम समुदाय में आक्रोश
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में रामकिंकर पांडे नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर मोहम्मद साहब से जुड़ी एक विवादित पोस्ट साझा करने के बाद शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरमो थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई और स्थिति को बिगड़ने से पहले ही रामकिंकर पांडे को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने कहा है कि विवादित पोस्ट की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान, आक्रोशित लोगों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया और प्रशासन के सामने ‘सर तन से जुदा’ जैसे विवादास्पद नारे लगाए।आक्रोशित लोगों ने कहा कि वे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने भी सभी वर्गों से संयम बरतने का आग्रह किया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250