LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडमंईयां सम्मान योजना: लाखों महिलाओं के खाते में पहुंची राशि

मंईयां सम्मान योजना: लाखों महिलाओं के खाते में पहुंची राशि

रांची, झारखंड की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार की 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत जुलाई महीने की 2,500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। जिला प्रशासन ने बुधवार को...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
August 12, 2025
मंईयां सम्मान योजना: लाखों महिलाओं के खाते में पहुंची राशि
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रांची, झारखंड की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार की 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत जुलाई महीने की 2,500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। जिला प्रशासन ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

पहले चरण में, 3,86,693 महिलाओं को कुल 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। इसमें अनगड़ा, अरगोड़ा, बड़गाईं, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, चान्हो, हेहल, इटकी, कांके, खलारी, लापुंग, मांडर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातू, सिल्ली, सोनाहातू, तमाड़ और सदर की महिलाएं शामिल हैं।

जिन महिलाओं का नाम सूची में है, लेकिन बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें तुरंत आधार सीडिंग करानी होगी ताकि आगे भी उन्हें योजना का लाभ मिलता रहे। भौतिक सत्यापन का काम भी तेजी से चल रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद, अन्य योग्य महिलाओं को भी पैसा भेजा जाएगा। जिन महिलाओं का सत्यापन लंबित है, वे अपनी आंगनबाड़ी दीदी से संपर्क कर फॉर्म भर सकती हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250