scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडपति ने पत्नी की हत्या की, सास-ससुर पर हमला किया, फिर आत्महत्या

पति ने पत्नी की हत्या की, सास-ससुर पर हमला किया, फिर आत्महत्या

झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में राजेंद्र पंडित नामक एक व्यक्ति ने मामूली घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी ललिता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान, बचाव करने आए अपने सास-ससुर पर...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
September 5, 2025
पति ने पत्नी की हत्या की, सास-ससुर पर हमला किया, फिर आत्महत्या
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में राजेंद्र पंडित नामक एक व्यक्ति ने मामूली घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी ललिता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान, बचाव करने आए अपने सास-ससुर पर भी जानलेवा हमला करते हुए उन्हें चाकू से घायल कर दिया। अंत में, पति राजेंद्र पंडित ने घर के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजेंद्र पंडित ने पहले पत्नी ललिता देवी की गला रेतकर हत्या की, फिर सास-ससुर पर चाकू से हमला किया। इतना ही नहीं, उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लाठीबाड़ी गांव के रहने वाले रामदेव पंडित की बेटी ललिता की शादी करीब छह साल पहले राजेंद्र पंडित से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। राजेंद्र पंडित बाहर काम करते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ सालों से विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद में राजेंद्र पंडित ने अपनी पत्नी की हत्या की और अपने सास-ससुर पर हमला किया। घटना के समय, आरोपी दामाद शराब के नशे में था। पुलिस 'हत्या के बाद आत्महत्या' के मामले की जांच कर रही है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250