
हजारीबाग: आज 31 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 1 बजे शुरू होगा।
इस विशेष अवसर पर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनके साथ पूर्व मंत्री और जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त कार्यक्रम प्रभारी विनय सिन्हा ‘दिपू’, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार और प्रदेश सचिव मनोज सहाय ‘पिंकू’ भी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता सेनानी श्री सहाय के योगदान को याद किया जाएगा। इस जयंती समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो श्री कृष्ण बल्लभ सहाय के राजनीतिक जीवन और समाज सेवा को श्रद्धांजलि देंगे।






