LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडगुरुजी की विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी: झामुमो

गुरुजी की विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी: झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो के संस्थापक संरक्षक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी अब...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
August 3, 2025
गुरुजी की विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी: झामुमो
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो के संस्थापक संरक्षक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विचारधारा और शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। गुरुजी का जीवन संघर्ष की मिसाल रहा, जिन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष से आदिवासी, मूलवासी, दलित, शोषित, मजदूर, किसान और महिलाएं अपने अधिकारों के लिए जागरूक हुईं। भट्टाचार्य ने कहा कि गुरुजी ने अज्ञानता के खिलाफ शिक्षा, शोषण के खिलाफ संघर्ष, और सम्मानजनक जीवन के लिए मार्ग दिखाया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250