झारखंड के महिला किसानों की आम्रपाली आम ने दुबई में हासिल किया पहचान
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
July 7, 2026
--- Advertisement ---

रांची – ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे पहल ने झारखंड की महिला किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाई है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत देवघर के मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर सोसायटी और गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी ने मिलकर दो टन आम्रपाली आम तैयार किया। इन फलों को जेएसएलपीएस के माध्यम से पैक कर दुबई के लूलू मॉल में बिक्री के लिए भेजा गया। इससे पहले ये आम लंदन और इटली तक भी पहुंच चुके थे। राज्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि में महिलाओं की मेहनत, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और विभाग की समर्थन प्रणाली प्रमुख कारक रहे हैं।
संबंधित खबरें
झारखंड| 18 जुलाई 2026
रांची में कोयले के चूल्हे से कार्बन मोनोऑक्साइड से हुई मौत
झारखंड| 18 जुलाई 2026

