
झारखंड सरकार ने राज्य में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ‘ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026’ को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में राज्यभर के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की नई नियमावली का पालन सुनिश्चित करें। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया गया है। विकास आयुक्त ने पंचायत स्तर पर कचरा पृथक्करण के लिए भूमि चिन्हित करने और वहां प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनस्वास्थ्य को भी सुरक्षित रखा जा सके।
