scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडझारखंड: पति की जासूसी के लिए लगवाए सीसीटीवी, पत्नी पर हत्या का आरोप

झारखंड: पति की जासूसी के लिए लगवाए सीसीटीवी, पत्नी पर हत्या का आरोप

झारखंड की राजधानी रांची में लुम्बा उरांव नामक व्यक्ति का शव उसी के गांव के बाहर सुनसान झाड़ियों के बीच पाया गया। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पिठोरिया थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
August 21, 2025
झारखंड: पति की जासूसी के लिए लगवाए सीसीटीवी, पत्नी पर हत्या का आरोप
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में लुम्बा उरांव नामक व्यक्ति का शव उसी के गांव के बाहर सुनसान झाड़ियों के बीच पाया गया। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पिठोरिया थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लुम्बा उरांव की पत्नी का उसके साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के साथ अवैध संबंध था। पति को शक होने पर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी किराए के मकान में रहने लगी।

बुधवार रात पत्नी ने पति को मिलने के लिए बुलाया। उसे शराब पिलाई और प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते में उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों के पीछे फेंक दिया। पुलिस पत्नी और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250