रांची में गहनों को चमकाने के बहाने लाखों की ठगी
झारखंड के रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो जालसाजों ने गहनों को चमकाने के बहाने महिला से लाखों रुपये के गहने लूट लिए। कोकर की रहने वाली सविता देवी को...

झारखंड के रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो जालसाजों ने गहनों को चमकाने के बहाने महिला से लाखों रुपये के गहने लूट लिए। कोकर की रहने वाली सविता देवी को आरोपियों ने सोने के झुमके, अंगूठी और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सविता देवी अपने घर पर थीं, तभी दो लोग आए और उन्होंने एक कंपनी से आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके पास एक ऐसा उत्पाद है जिससे वे जेवरात और धातु के सामान को चमकाते हैं। सविता देवी ने पहले मना किया, लेकिन बाद में उनकी बातों में आकर अपने गहने उन्हें दे दिए। आरोपियों ने गहनों को एक थैले में डालकर पाउडर डाला और महिला को 10 मिनट बाद खोलने को कहा। जब महिला ने थैला खोला तो उसमें गहने गायब थे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।


