scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडगुमला में पति ने प्रेमी के साथ करवाई पत्नी की शादी

गुमला में पति ने प्रेमी के साथ करवाई पत्नी की शादी

गुमला न्यूज़: पति और पत्नी के बीच का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है। यह रिश्ता आपसी प्रेम, विश्वास, समझ और सम्मान पर आधारित होता है। यह रिश्ता सात जन्मों का होता है,...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
August 13, 2025
गुमला में पति ने प्रेमी के साथ करवाई पत्नी की शादी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

गुमला न्यूज़: पति और पत्नी के बीच का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है। यह रिश्ता आपसी प्रेम, विश्वास, समझ और सम्मान पर आधारित होता है। यह रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन आपसी तालमेल बिगड़ने या किसी तीसरे व्यक्ति के आ जाने से यह रिश्ता कभी भी टूट सकता है। झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 100 किलोमीटर दूर गुमला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

सिसई प्रखंड के रहने वाले रिंकू साहू ने अपनी पत्नी उर्मिला कुमारी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी, और बाद में उन्हें विदा भी किया। रिंकू साहू को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पहले से ही पता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। रिंकू ने अपनी 3 साल की बेटी का हवाला देते हुए उर्मिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन उर्मिला पर इश्क का भूत सवार था।

एक दिन उर्मिला चुपके से रात को घर से भागने लगी। पति रिंकू ने उसे देख लिया। रिंकू ने शोर मचाया और पूरे गांव को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद, उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई और दोनों को विदा किया।

रिंकू साहू की शादी लगभग 5 साल पहले उर्मिला कुमारी से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी हुई। दांपत्य जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन तभी बिहार के गया जिले के अविनाश कुमार, जो एक कंपनी में ड्राइवर थे, उनकी जिंदगी में आ गए। अविनाश और उर्मिला के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। जब पति रिंकू साहू को पत्नी उर्मिला और प्रेमी अविनाश के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में पता चला, तो वह टूट गया।

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

पति रिंकू ने उर्मिला को समझाने और डांटने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई। उर्मिला के माता-पिता ने भी उसे समझाया और अपने वैवाहिक जीवन को बचाने की बात कही, लेकिन उर्मिला पर कोई असर नहीं हुआ। इसी बीच, उर्मिला ने प्रेमी अविनाश के साथ घर में रखे कीमती गहने और नकदी लेकर भागने की योजना बनाई।

पत्नी से तोड़े सभी रिश्ते-नाते

हालांकि, मंगलवार को जब वह घर से भागने लगी, तो रिंकू ने उसे देख लिया। उसने शोर मचाया और गांव वालों को इकट्ठा किया। फिर गांव वालों के सामने पंचायत बैठी। पति रिंकू ने अपनी पत्नी की बेवफाई और उसकी करतूतों से नाराज होकर कहा कि वह अब उर्मिला से सारे रिश्ते-नाते तोड़ता है। इसके बाद पति ने प्रेमी अविनाश से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया। दोनों की शादी करवाई और उन्हें विदा किया। अब पति द्वारा अपनी ही पत्नी की प्रेमी से शादी करवाने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250