-Advertisement-

झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से राज्य में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हुआ है। कई जिलों में पुल-पुलिया टूट गए हैं, नदियाँ और नाले खतरे के निशान के ऊपर बह रहे हैं। राजधानी रांची सहित कई रिहायशी इलाके जलमग्न हैं। 1 जून से 30 जून तक सामान्य से 88% अधिक वर्षा हुई है, जबकि रांची में 213% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मानसून के दौरान 24 में से 19 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।