scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडझारखंड में 23 को भी भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में 23 को भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 23 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पश्चिम जिलों, पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
August 21, 2025
झारखंड में 23 को भी भारी बारिश की चेतावनी
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मौसम विभाग ने 23 अगस्त को झारखंड के उत्तर-पश्चिम जिलों, पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। लोगों से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने और निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

उन्होंने चेतावनी दी कि बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है, जिससे मिट्टी के घर या टीन के घर गिर सकते हैं। इसके अलावा, लगातार बारिश से गीली मिट्टी के कारण पेड़ गिरने से दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।

पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण रांची सहित राज्य के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में सरायकेला खरसावां में सबसे अधिक 67.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में 12.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, डालटेनगंज में 33.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 32.1 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250