पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में, एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की अपनी सहेली के साथ डिज्नीलैंड मेला देखकर लौट रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है, जब दोनों लड़कियां डिज्नीलैंड मेला देखकर स्टेशन रोड से गुजर रही थीं। ओवर ब्रिज के पास कुछ लड़कों ने एक लड़की को उठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। लड़की की सहेली ने तुरंत टीओपी टू की पेट्रोलिंग पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को बरामद किया और कुछ संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर शहर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।