LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडहाथी का बच्चा मृत पाया गया

हाथी का बच्चा मृत पाया गया

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बघोता टोला में रविवार को एक जंगली हाथी का बच्चा मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत हाथी के बच्चे के शव को...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
October 4, 2025
हाथी का बच्चा मृत पाया गया
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बघोता टोला में रविवार को एक जंगली हाथी का बच्चा मृत पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत हाथी के बच्चे के शव को कब्जे में लिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने धान के खेत के पास हाथी के बच्चे को गिरा हुआ देखा। ग्रामीणों ने पाया कि हाथी का बच्चा मर चुका था। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ प्रवेश अग्रवाल के निर्देश पर फॉरेस्ट अधिकारी विजय शंकर शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के बाद मामले की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। फिर मृत हाथी के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। फॉरेस्ट अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हाथी के बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि कल रात लगभग 10 से 12 जंगली हाथियों का एक झुंड गांव की ओर आया था और धान के खेत में पहुंचकर फसल को बर्बाद किया था। संभावना है कि झुंड में दबकर हाथी के बच्चे की मौत हुई होगी।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250