
हजारीबाग के कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और सामाजिक सुधार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनमें आत्मविश्वास जगाया, जिससे वे अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित हुए। बाबा साहब ने स्वतंत्र भारत के विकास के लिए संविधान के रूप में मार्गदर्शक सिद्धांत प्रस्तुत कर अपने देशप्रेम को दर्शाया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बेबी देवी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी सहित कई कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ कांग्रेसियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. अम्बेडकर को याद किया। इनमें लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, मकसूद आलम, डॉ. प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, बाबर अंसारी, विजय कुमार सिंह, रघु जायसवाल, ओबीसी जिला अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, एनआईएमएस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, नरसिंह प्रजापति, पंचम पासवान, निसार अहमद भोला, मोहम्मद रब्बानी, अनिल कुमार भुईंया, अजित कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुनिल कुमार साहू, मोहम्मद वारिस शामिल थे।



.jpeg)


