
देवघर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 39 वर्षीय आलोक कुमार की जान चली गई। यह घटना 09 दिसंबर की रात करीब 10:45 बजे मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास हुई। बताया जा रहा है कि आलोक स्कूल के गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार (JH15M3310) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आलोक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में देवघर नगर थाना में FIR (संख्या 547/2025) दर्ज की गई है। FIR में दी गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता राहुल चंद्रवंशी के परिवार के एक सदस्य द्वारा चलाई जा रही थी। FIR में राहुल चंद्रवंशी, उनके भाई, भतीजे और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी नामजद किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 103, और 61(1)(b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस दुखद घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।






