
होली के रंगों के बीच देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 5 मार्च के ताजा अनुमान से विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मौसम का सामना करना पड़ेगा। जहां मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है।
दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही पारा तेजी से चढ़ा है। दोपहर में चुभन वाली धूप खिलने से गर्मी का एहसास होगा, लेकिन 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं प्रदूषण को दूर करने में मदद करेंगी। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कमी आएगी। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, बांदा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर। लखनऊ में 32/17 डिग्री का अनुमान।
बिहार में साफ मौसम के बीच बांका 33.6 डिग्री पर सबसे गर्म। पटना-गया में भी गर्माहट। अगले 48 घंटों में 1-4 डिग्री की बढ़ोतरी, एक हफ्ते में 36 डिग्री पार।
झारखंड में पूर्वी जिले देवघर, गोड्डा, दुमका में तापमान 35 से घटकर 32 डिग्री, राहत। दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम 17 डिग्री।
पंजाब-हरियाणा में सामान्य मौसम, हल्की ठंड से धूप। राजस्थान-मप्र में बादल, हल्की बूंदाबांदी संभव। गुजरात-महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ेगी।
दक्षिण भारत में 32-37 डिग्री, केरल ने दोपहर बाहर न निकलने की सलाह दी।
हिमाचल में 7 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू में बर्फबारी-बारिश। उत्तराखंड में आज बारिश।