scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडट्रिपल आईटी राँची के छात्र के असामयिक निधन पर शोक संवेदना

ट्रिपल आईटी राँची के छात्र के असामयिक निधन पर शोक संवेदना

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
October 11, 2026
ट्रिपल आईटी राँची के छात्र के असामयिक निधन पर शोक संवेदना
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान राँची के छात्र आदित्य कुमार के असामयिक निधन से संस्थान परिवार अत्यंत मर्माहत एवं शोकाकुल है। संस्थान इस दुःखद घटना पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे छात्र अपने कमरे में अकेले पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान बिजली चली गई।। कुछ समय बाद जब उनके साथी छात्र कमरे में पहुँचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर उन्होंने आदित्य को गंभीर अवस्था में पाया। साथी छात्रों द्वारा उन्हें तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस कठिन एवं दुःखद घड़ी में संस्थान शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा उनके माता-पिता, परिजनों, मित्रों और सहपाठियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है।

आदित्य कुमार के माता-पिता राँची के लिए रवाना हो चुके हैं। संस्थान इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।

यह पूरे संस्थान परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण है। संस्थान दिवंगत छात्र के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

-भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), राँची

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250