scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडबहरागोड़ा में मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत

बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता से रांची लौटते समय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
September 5, 2025
बहरागोड़ा में मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता से रांची लौटते समय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोकनृत्य के साथ उनका अभिनंदन किया। पारंपरिक गीत-संगीत की गूंज और उत्सवमय माहौल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासन ने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250