scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडसीएम ने फ्लाईओवर निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की

सीएम ने फ्लाईओवर निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची शहर में प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के कार्य योजना और डिजाइन से संबंधित प्रस्तुतियों पर पथ निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
September 7, 2025
सीएम ने फ्लाईओवर निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची शहर में प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के कार्य योजना और डिजाइन से संबंधित प्रस्तुतियों पर पथ निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने हरमू (सहेजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति देखी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हरमू फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरमू बाईपास रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और समय भी बचेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाए ताकि आम जनता को आवागमन में सुविधा हो। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित हरमू (सहेजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तुति पर चर्चा की। इन फ्लाईओवर की महत्ता को देखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए डीपीआर तैयार की जाए और इस परियोजना को मूर्त रूप देने की दिशा में आगे बढ़ा जाए। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अरगोड़ा चौक के ऊपर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने करम टोली चौक से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर (4 लेन) परियोजना की प्रस्तुति देखी। प्रस्तावित डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण योजना पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250