scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
October 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पर पहुंचकर मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की स्वर्गीय पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से स्वर्गीय तृषा सिंह की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250