scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 'झारखंड जागरण गौरव यात्रा' रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 'झारखंड जागरण गौरव यात्रा' रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर से आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित “झारखंड जागरण गौरव यात्रा” रथ को मशाल...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
November 5, 2025
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 'झारखंड जागरण गौरव यात्रा' रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर से आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित “झारखंड जागरण गौरव यात्रा” रथ को मशाल जलाकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ राज्य के सभी जिलों का भ्रमण करेगा और स्थानीय युवाओं के माध्यम से लोगों को “युवा झारखंड” की अवधारणा से परिचित कराएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक जागरण परिवार को प्रदेश के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के गठन से लेकर आज तक दैनिक जागरण ने राज्य के विकास, संघर्षों और उपलब्धियों की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड ने अलग राज्य बनने के बाद विकास की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और यह गर्व की बात है कि आज यह राज्य “युवा झारखंड” के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा गांव-गांव जाकर लोगों के उत्साह, उमंग और विचारों को समझने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, दैनिक जागरण के महाप्रबंधक श्री पारितोष झा, स्थानीय संपादक श्री शशि शेखर, राज्य ब्यूरो प्रमुख श्री प्रदीप सिंह, इनपुट इंचार्ज श्री पवन कुमार, आउटपुट इंचार्ज श्री राकेश तिवारी, लोकल इंचार्ज श्री शक्ति सिंह, विशेष संवाददाता श्री आशीष झा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250