
चतरा, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधानसभा के सदस्य श्री जनार्दन पासवान के सुपुत्र श्री कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर चतरा में आयोजित वर- वधू आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर श्री जनार्दन पासवान और उनके पारिवारिक सदस्य एवं सगे -संबंधी मौजूद थे।