scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठझारखंडझारखंड के सारंडा जंगल में दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के सारंडा जंगल में दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम पुलिस को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 40 से अधिक नक्सली घटनाओं में...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|झारखंड|
August 30, 2025
झारखंड के सारंडा जंगल में दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

पश्चिम सिंहभूम पुलिस को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 40 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उनके पास से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सब जोनल कमेटी सदस्य संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम (निवासी – बीजापुर, छत्तीसगढ़) और एरिया कमेटी सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु (निवासी – जोजोडीह, सरायकेला) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने की सामग्री भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान की बड़ी सफलता है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता अनल उर्फ रमेश, मिसिर बेसरा, अजय महतो सहित कई नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पारस राणा के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम बनाई गई। अभियान के दौरान जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि माओवादी संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश महिला दस्ता के सदस्यों का लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा था। संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम पर झारखंड के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250