
नई दिल्ली। गुप्त नवरात्रि का पावन अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें तांत्रिक साधक मां दुर्गा और दस महाविद्याओं की गुप्त उपासना में लीन हैं। शनिवार को इस व्रत का छठा दिन है, जब मां के छठे स्वरूप की विशेष आराधना होगी। साथ ही स्कंद षष्ठी का भी योग बन रहा है।
दृक पंचांग के मुताबिक, शुक्ल षष्ठी तिथि 24 जनवरी मध्यरात्रि 12:39 बजे से 25 जनवरी तक चलेगी। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 2:16 तक, उसके बाद रेवती। कौलव करण 1:15 बजे तक, फिर तैतिल। चंद्रमा मीन राशि में, सूर्योदय 7:13 बजे, सूर्यास्त 5:54 बजे।
शुभ मुहूर्त: ब्रह्म 5:26 से 6:20 बजे, अभिजित 12:12 से 12:55 बजे, विजय 2:20 से 3:03 बजे। अमृत काल 9:31 से 11:06 बजे, रवि योग 7:13 से 10:56 बजे।
अशुभ काल: राहु 9:53 से 11:13 बजे, यमगंड 1:53 से 3:13 बजे। शनिवार को सारा दिन पंचक रहेगा, इसलिए नए कार्य न करें।
स्कंद षष्ठी भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस दिन व्रत, पूजन और कवच पाठ से साहस, विजय और समृद्धि की प्राप्ति होती है। भक्ति से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।