scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतइस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने खाली किया सरकारी आवास, अब छतरपुर में रहेंगे

इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने खाली किया सरकारी आवास, अब छतरपुर में रहेंगे

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद अपना सरकारी आवास, उपराष्ट्रपति एन्क्लेव खाली कर दिया है। अब वह छतरपुर स्थित एक निजी आवास में रहेंगे। सरकार ने उनके लिए 34 एपीजे अब्दुल कलाम रोड...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 31, 2025
इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने खाली किया सरकारी आवास, अब छतरपुर में रहेंगे
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद अपना सरकारी आवास, उपराष्ट्रपति एन्क्लेव खाली कर दिया है। अब वह छतरपुर स्थित एक निजी आवास में रहेंगे। सरकार ने उनके लिए 34 एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर टाइप-8 बंगला आवंटित किया है, जो लगभग तीन महीने में तैयार होगा। तब तक, वह अभय चौटाला के फॉर्महाउस में रहेंगे। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था और इस्तीफे के 40 दिन बाद उन्होंने आवास खाली कर दिया।

शहरी विकास मंत्रालय ने उनके लिए पहले ही टाइप-8 बंगला खाली करवा लिया था। नियम के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति को लुटियन जोन में टाइप 8 बंगला या पैतृक स्थान पर 2 एकड़ जमीन मिलती है। धनखड़ पिछले साल अप्रैल में नए उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में शिफ्ट हुए थे। उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा, जिसमें एनडीए से सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन से बी सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250