देश भर में आए दिन उड़ानों में तकनीकी खराबी की खबरें आती रहती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट संख्या 6E 515 लखनऊ से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे टैक्स वे पर खड़ा कर दिया गया। इंजीनियरों की टीम विमान में आई खराबी को ठीक करने की कोशिश कर रही है। रक्षाबंधन के त्योहार के कारण देहरादून जाने वाले यात्रियों को इस खराबी से परेशानी हो रही है। फ्लाइट में लगभग 158 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। यह लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में दूसरी तकनीकी खराबी की घटना है।
इस बीच, महाराष्ट्र के बारामती में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आई, जिससे विमान का अगला पहिया मुड़ गया। यह विमान रेड बर्ड प्रशिक्षण संस्थान का था। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। कुछ दिन पहले, बीजेपी युवा मोर्चा ने रेड बर्ड कंपनी की मान्यता रद्द करने की मांग की थी, क्योंकि उनके विमानों में लगातार हादसे हो रहे थे।