
असम के तिनसुकिया रेलवे स्टेशन पर भारतीय सेना ने 24 जनवरी को एक प्रमुख संयुक्त तोड़फोड़ रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। स्पीयर कोर के रेड शील्ड गनर्स द्वारा संचालित यह अभ्यास राष्ट्र-विरोधी तत्वों से महत्वपूर्ण स्थलों पर संभावित हमलों के खिलाफ तैयारियों को मजबूत करने पर केंद्रित था।
पूर्वोत्तर का यह प्रमुख स्टेशन प्रतिदिन हजारों यात्रियों और मालगाड़ियों का केंद्र है। ड्रिल में तोड़फोड़, विस्फोटक और आतंकी हमले जैसे वास्तविक परिदृश्यों का सटीक अनुकरण किया गया।
सेना के विशेष बल, असम पुलिस, जीआरपी और प्रशासन ने एकजुट होकर भाग लिया। खतरे की पहचान, भीड़ नियंत्रण, निकासी, चिकित्सा सहायता, बम निष्क्रियण और सामान्य संचालन बहाली पर फोकस रहा।
यह अभ्यास एसओपी की जांच, कमियों दूर करने और एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए था। सेना ने सभी परिस्थितियों पर तेजी से काबू पाया।
पीआरओ डिफेंस ने कहा कि पूर्वोत्तर में सुरक्षा सशक्त करने के लिए ऐसे ड्रिल नियमित हैं। यह न केवल बलों की क्षमता जांचता है, बल्कि जनता में विश्वास भी जगाता है।
स्थानीय लोगों ने अभ्यास का स्वागत किया। सेना निरंतर तैयारियां जारी रखेगी।