
पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा तोहफा बताया है। राहुल गांधी के विकास और विदेश नीति पर अस्पष्ट बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ईयू सहित नए एफटीए भारत की कूटनीतिक जीत हैं।
यह डील भारतीय उत्पादकों को ताकत देगी, नए कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार होगा, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी।
पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर पाक प्रायोजित आतंकवाद की निंदा की। उन्होंने सेना के पराक्रम को सलाम किया, जिसने आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर पाकिस्तान के दंभ को चूर किया।
पीएम मोदी के ‘सेवा तीर्थ’ उद्घाटन को जनसेवा का प्रतीक बताया। बिहार में राबड़ी देवी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले लालू-राबड़ी राज के काले अध्याय के लिए माफी मांगें। जनता ने नीतीश पर भरोसा जताया, आरजेडी 25 सीटों पर सिमट गई।