
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील सरकारी महकबों तक पहुंच गई है। दिल्ली के आयकर भवन में तैनात जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र यादव ने अपनी लग्जरी कार को ताला जड़ दिया और अब रोजाना साइकिल पर दफ्तर आ-जा रहे हैं। वैश्विक ईंधन संकट के बीच यह कदम देशवासियों के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है।
यादव का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में प्रत्येक व्यक्ति को छोटे प्रयासों से योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम की यह अपील आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के हित में भी जरूरी है। यदि सभी इस दिशा में आगे बढ़ें, तो यह एक विशाल जन अभियान बन सकता है।
विपक्ष की आलोचना के बावजूद युवा वर्ग पीएम के संदेश से जुड़ा हुआ है। फिट इंडिया अभियान से प्रेरित यादव साइकिल को स्वास्थ्य और ईंधन बचत का दोहरा लाभ बताते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि आसपास के कामों के लिए साइकिल का उपयोग बढ़ाएं।
युवाओं से विशेष अपील करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण आपकी सक्रियता पर निर्भर है। साइकिल आपको फिट रखेगी और राष्ट्रहित में योगदान देगी। छोटी कोशिशें ही बड़े परिवर्तन लाती हैं, यही संदेश है उनका।
