
पटना। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ओवैसी के दिल में मोहम्मद अली जिन्ना का जिन्न सवार हो गया है। ओवैसी अब राष्ट्रीय नेता नहीं, बल्कि वैश्विक मुस्लिम नेता बन चुके हैं, जो भारत को फिर से तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। ओवैसी ने भारत की विदेश नीति को संतुलित रखने की बात कही थी, लेकिन गिरिराज ने इसे खारिज करते हुए कहा कि भारत दोबारा नहीं टूटेगा। गृहमंत्री अमित शाह के घुसपैठ पर बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल को मुस्लिम घुसपैठियों का सबसे बड़ा अड्डा बताया। कांग्रेस पर हमला करते हुए गिरिराज ने कहा कि उन्हें मुस्लिम लीग कहना बिल्कुल सही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए गिरिराज ने उनके शासन को ऐतिहासिक बताया।