LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतजयपुर-आगरा हाईवे हादसा: कार ने ट्रक को मारी टक्कर, चार की मौत, 30 मिनट तक फंसे रहे शव

जयपुर-आगरा हाईवे हादसा: कार ने ट्रक को मारी टक्कर, चार की मौत, 30 मिनट तक फंसे रहे शव

जयपुर-आगरा हाईवे पर दौसा के पास हुए एक भीषण हादसे में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की जान चली गई। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे दौसा कलेक्ट्रेट के पास हुआ। हादसे में कार सवार तीन...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
June 27, 2025
जयपुर-आगरा हाईवे हादसा: कार ने ट्रक को मारी टक्कर, चार की मौत, 30 मिनट तक फंसे रहे शव
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

जयपुर-आगरा हाईवे पर दौसा के पास हुए एक भीषण हादसे में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की जान चली गई। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे दौसा कलेक्ट्रेट के पास हुआ। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि आरटीओ टीम ने ट्रक को चेकिंग के लिए रोका था तभी यह हादसा हुआ। कार सवार बुरी तरह से फंस गए थे और उन्हें निकालने में करीब 30 मिनट का समय लगा। घायलों को दौसा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात को बहाल किया। मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक के खेड़ी सद इलाके के निवासियों के रूप में हुई है, जो मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए आ रहे थे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250