
झारखंड के नगर निकाय चुनावों के दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। गिरिडीह सदर थाने में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। 21 फरवरी की शाम को प्रचार का समय समाप्त होने के बाद रात लगभग आठ बजे मरांडी बस स्टैंड के पास एक होटल पहुंचे, जहां उनके समर्थक जमा हो गए थे।
फ्लाइंग स्क्वाड टीम के सदस्य मोहम्मद मंसूर की सूचना पर सदर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रचार समाप्ति के बाद भीड़ इकट्ठा करना प्रतिबंधित है। मरांडी ने इसके बाद होटल से बाहर आकर चले गए।
मीडिया से बातचीत में मरांडी ने कहा कि वे केवल भोजन करने होटल गए थे। नेताओं के आने पर समर्थकों का जुटना स्वाभाविक है। एसडीएम ने उन्हें कोई आदेश नहीं दिया, इसलिए वे खुद ही निकल गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसे सत्ताधारी दल की दुर्भाग्यपूर्ण चाल बताया। उन्होंने कहा कि चुनावी हार के डर से सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा प्रत्याशियों को धमकियां मिल रही हैं, जबकि प्रशासन निष्पक्ष नहीं है। साहू ने निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष मतदान की अपील की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।