
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, ED ने विदेश में अवैध धन भेजने के मामले में FEMA के तहत मुंबई और इंदौर स्थित 6 परिसरों में तलाशी ली है। यह कार्रवाई FEMA के प्रावधानों के तहत की गई है। जांच अभी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी गहराई से जांच कर रहे हैं। इस मामले में आगे की जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
