scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतDRDO गेस्ट हाउस मैनेजर, पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर, पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

जैसलमेर, राजस्थान में डीआरडीओ की चंदन फायरिंग रेंज में स्थित गेस्ट हाउस के मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महेंद्र प्रसाद...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
August 12, 2025
DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर, पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

जैसलमेर, राजस्थान में डीआरडीओ की चंदन फायरिंग रेंज में स्थित गेस्ट हाउस के मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महेंद्र प्रसाद चंदन फील्ड फायरिंग रेंज के पास डीआरडीओ में गेस्ट हाउस मैनेजर के तौर पर तैनात थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने देश की गोपनीय और रणनीतिक जानकारी पाकिस्तान भेजी। उनकी गिरफ्तारी राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने की है। गेस्ट हाउस मैनेजर कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थे और भारत की रक्षा गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए अलर्ट जारी किया था, जिसके तहत खुफिया जानकारी के साथ-साथ कई लोगों पर नजर रखी जा रही थी, इसी दौरान यह सफलता मिली। जांच में सामने आया कि महेंद्र प्रसाद सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में आए थे। वे डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों की गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे, जो मिसाइल और हथियारों के परीक्षण के लिए चंदन फील्ड फायरिंग रेंज आते हैं। जैसलमेर स्थित यह सुविधा सामरिक रक्षा उपकरणों के परीक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रसाद से संयुक्त पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन की गहन तकनीकी जांच की। जांच में सामने आया कि उन्होंने डीआरडीओ के कई ऑपरेशन और भारतीय सेना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर के साथ शेयर की है। सबूतों के आधार पर, सीआईडी इंटेलिजेंस ने महेंद्र प्रसाद को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी अब सुरक्षा उल्लंघन की गंभीरता और इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस सूचना नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल थे।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250