देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह ने नई ऊर्जा का संचार किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए जनसेवा और राज्य के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। सभी पद भरने के साथ सरकार अब जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगी।

नए मंत्री खजान दास ने देवभूमि की गरिमा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जनाकांक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रदेश हित में कार्य करते हुए समस्याओं का निवारण करेंगे और 2027 में भाजपा की हैट्रिक सुनिश्चित करेंगे।
राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री के विश्वास पर कृतज्ञता जताई। जनता का प्रधानमंत्री, भाजपा और सीएम पर अटूट भरोसा है, इसे बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
भरत सिंह चौधरी ने जनसेवा को सर्वोपरि बताया। विभागीय दायित्वों को निभाते हुए पूरे प्रदेश का दौरा कर समस्याओं का समाधान निकालेंगे।
मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता से मंत्री बने उनके लिए यह नई जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से विकास के नए द्वार खोलेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रम का ऐलान किया, जो 2027 चुनाव अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने नए मंत्रियों को पार्टी की विजय ध्वज बताया।
