
नोएडा, 3 फरवरी। दिल्ली-एनसीआर में एक दिन की छुट्टी के बाद हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है। दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के आंकड़ों के मुताबिक कई जगह एक्यूआई 300 से ऊपर रहा। दिल्ली में आनंद विहार 334, चांदनी चौक 323, नेहरू नगर 329, ओखला फेज-2 310, पटपड़गंज 301 व आरके पुरम 300 दर्ज। पंजाबी बाग 298, रोहिणी 281 व अशोक विहार 287। आयानगर 149 व पूसा 187 अपेक्षाकृत बेहतर।
गाजियाबाद में इंदिरापुरम 332, लोनी 314 व वसुंधरा 318। नोएडा के सेक्टर-125 में 304, सेक्टर-1 में 307, सेक्टर-116 में 294 व सेक्टर-62 में 231।
मौसम विभाग का अनुमान है कि सुधार में समय लगेगा। आज सुबह घना कोहरा छाया, अधिकतम 20 व न्यूनतम 8 डिग्री। 4-5 फरवरी को मध्यम कोहरा, 21/9 डिग्री। 6-8 फरवरी को भी सुबह कोहरा, तापमान 22-23/9-10 डिग्री।
पश्चिमी विक्षोभ से ठंडी हवाओं ने प्रदूषकों को फंसाया है। लोगों को सुबह-रात सतर्क रहने की सलाह। एनसीआर में कोहरे व ठंड का दौर जारी रहेगा।