LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठभारतमध्य प्रदेश में गोमांस पर जीएसटी छूट का कांग्रेस करेगी विरोध

मध्य प्रदेश में गोमांस पर जीएसटी छूट का कांग्रेस करेगी विरोध

मध्य प्रदेश में जीएसटी दरों में कटौती के बाद, वाणिज्यिक कर विभाग ने एक गजट अधिसूचना जारी की, जिसमें गोमांस पर 0% कर लगाया गया है। इस अधिसूचना में गोमांस जीएसटी मुक्त है। इस फैसले के बाद विवाद शुरू हो...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|भारत|
September 22, 2025
मध्य प्रदेश में गोमांस पर जीएसटी छूट का कांग्रेस करेगी विरोध
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

मध्य प्रदेश में जीएसटी दरों में कटौती के बाद, वाणिज्यिक कर विभाग ने एक गजट अधिसूचना जारी की, जिसमें गोमांस पर 0% कर लगाया गया है। इस अधिसूचना में गोमांस जीएसटी मुक्त है। इस फैसले के बाद विवाद शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गोमांस पर 0% जीएसटी के फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह फैसला गोमांस के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

मंगलवार (23 सितंबर) को भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुजारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने गोवंशीय पशुओं के मांस को जीएसटी से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गायों को लेकर बड़ी-बड़ी बात करती है, लेकिन गायों को काटने की अनुमति दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश कांग्रेस इस फैसले का विरोध करेगी और 26-27 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश में आंदोलन करेगी।

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने गोवंशीय पशुओं के मांस पर जीएसटी दरें शून्य कर दी हैं, जिसका क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी। पटवारी ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर गायों को कटने नहीं देंगे और गोमांस का निर्यात नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी गाय के नाम पर वोट लेती है, लेकिन गायों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक गोमांस का निर्यात करता है और यह सब पीएम मोदी के शासनकाल में हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार माफियाओं की सरकार बन चुकी है और वल्लभ भवन माफियाओं का अड्डा बन गया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राहुल गांधी ने जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' कहा था, जो आज भी देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी, दोनों ही फैसले मोदी सरकार ने अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए लिए थे।

जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से गोमांस पर जीरो प्रतिशत जीएसटी लगाकर जो वसूली की गई, उसे वापस किया जाना चाहिए और नकली गौ भक्तों का चेहरा जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक आंदोलन चलाएगी जिसमें सभी गौशालाओं का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों को कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर ऑफिस तक ले जाएंगे।

वहीं, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जीएसटी की सूची में ऐसा कोई प्रावधान नहीं मिला। इसके साथ ही बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हाथ गौ तस्करों के साथ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गाय काटने वालों की जगह जेल में है।

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250